स्थानांतरण आदेश लेने से प्रधानाध्यापक का इनकार
सीतामढ़ी, फरवरी 21 -- सीतामढ़ी। रून्नीसैदपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय भनसपट्टी के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार द्वारा स्थानांतरण आदेश पत्र लेने से इनकार करने पर डीईओ ने इसे आदेश की अवहेलना मानते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा है कि 20 फरवरी को अपराह्न 5:25 बजे प्रधानाध्यापक श्री कुमार स्वयं डीईओ कार्यालय में उपस्थित थे। इस दौरान संबंधित लिपिक द्वारा उनका स्थानांतरण आदेश पत्र उन्हें सौंपा जा रहा था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए पत्र लेने से इंकार कर दिया कि आदेश बीईओ रून्नीसैदपुर के माध्यम से दिया जाए। डीईओ ने जारी पत्र में कहा है कि विधिवत निर्गत आदेश पत्र को प्राप्त करने से इंकार करना उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना तथा प्रशासनिक कार्य में अनावश्यक विलंब उत्पन्न करने के समान है। इसे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.