रांची, मार्च 8 -- रांची। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में पदस्थापित प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक राजेश केरकेट्टा को लेकर इन दिनों चर्चा जोरों पर है। एनएचएम के अभियान निदेशक की ओर से जारी स्पष्ट स्थानांतरण आदेश के बावजूद संबंधित बीपीएम अब भी अपने ही गृह प्रखंड में कार्यरत हैं। 30 जुलाई को उनके स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया था। लेकिन, अबतक बिना किसी अधिकृत स्थगन आदेश के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधन अब भी अपने पूर्व स्थान पर ही कार्य कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित प्रबंधक पिछले वर्षों से अपने ही गृह प्रखंड में पदस्थापित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...