स्थाई विच्छेदन के आवेदनों की ऑडिट कराने की मांग
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी। भेलूपुर नगरीय विद्युत वितरण खंड के स्थायी विच्छेदन प्रकरण में 'खेल' की बात सामने आई है। उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर पंचायत के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन बैठक की। इसमें खंड के अधिशासी अभियंता के कार्यकाल में निस्तारित पीडी प्रकरणों की समीक्षा और जांच की मांग की गई। बैठक में मकदूमनगर (बजरडीहा) निवासी हमीमुद्दीन ने 25 जून को नगरीय मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता को शिकायती पत्र भेजा। इसमें भेलूपुर खंड के अभियंताओं पर बिजली कनेक्शन के पीडी की फीस सितंबर, 2014 में जमा करने और नौ अक्तूबर, 2014 को मीटर केबल उतारने के बावजूद 12 साल से आवेदन लंबित रखने का आरोप है। मीटर हटाने के बावजूद विभाग की ओर से बिल जारी कर जबरन पैसा जमा कराने का आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.