गोड्डा, जून 26 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर स्थायी लोक अदालत के तत्वावधान में सदर प्रखंड के मछिया सिमरडा पंचायत भवन में स्थायी लोक अदालत की भूमिका एवं कार्य विधि को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। संचालन अधिकार मित्र नवीन कुमार कर रहे थे।

कार्यशाला की अध्यक्षता स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि स्थायी लोक अदालत एक विशेष न्यायिक मंच है। इसका गठन मुख्य रूप से सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों के त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए किया गया है। लोक अदालत का उद्देश्य अदालतों में लंबित मुकदमों के बोझ को कम करना और आम नागरिकों को बिना किसी लंबी कानूनी प्रक्रिया के सस्ता और त्वरित न्याय दिलाना है।

विवादों का निपटारा स्थायी लोक अदालत में मुख्य रू...