मऊ, फरवरी 11 -- मऊ, संवाददाता। आमजन को सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से जनपद में न्यायाधीश हीरा लाल ने मंगलवार को अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष रूप में अपना पदभार ग्रहण किया। हीरा लाल इसके पूर्व प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुल्तानपुर एवं रायबरेली तथा अपर जनपद न्यायाधीश के रूप में गाज़ियाबाद, रायबरेली, एटा में रहें हैं। गोरखपुर एवं बरेली में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के रूप में अपनी सेवाएं दिए हैं। पद भार करने के हीरा लाल ने बताया कि स्थाई लोक अदालत में जनउपयोगी सेवाओं से पीड़ित कोई भी व्यक्ति नि:शुल्क आवेदन कर न्याय प्राप्त कर सकता है। इस दौरान स्थायी लोक अदालत न्यायपीठ के सदस्य विकास भाई निकुम्भ, अभिषेक कुमार गौरव, पेशकार निखिलेश पाठक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.