नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- प्रभात कुमार नई दिल्ली। दिल्ली की तुलना में उत्तर प्रदेश और बिहार के स्थाई लोक अदालत (पीएलए) में प्रति मामले का खर्च करीब दो सौ गुना अधिक है। इसका खुलासा, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की एक रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली स्थित स्थाई लोक अदालत में प्रति मामले निपटान का खर्च औसतन महज 500 रुपये और हरियाणा में 766 रुपये आता है। जबकि इसके विपरीत उत्तर प्रदेश में प्रति मामले में निपटान का खर्च एक लाख 10,895 रुपये और बिहार में एक लाख 6 हजार रुपये खर्च होता है। हालांकि प्रति मामले निपटान का खर्च का राष्ट्रीय औसत 2650 रुपये हैं। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि दिल्ली की तुलना में यूपी और बिहार में प्रति मामले खर्च 200 गुना से अधिक खर्च आता है ,जबकि हरियाणा की तुलना में इन दोनों राज्यों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.