अल्मोड़ा, दिसम्बर 23 -- स्थाई राजधानी गैरसैंण समिति की ओर से गैरसैंण स्थाई राजधानी बनाने की मांग के लिए 25 दिसम्बर को रैली निकाली जाएगी। समिति ने रामगंगा आरती घाट पर प्रदर्शन करने के साथ रैली का आह्वान किया है। समिति के संयोजक पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी समेत सदस्य इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। उपपा ने भी रैली का समर्थन किया है। उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि स्थापना के 25 साल बाद स्थाई राजधानी का नहीं बनना हास्यास्पद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.