अल्मोड़ा, फरवरी 26 -- चौखुटिया। गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग के लिए गुरुवार को उत्तराखंड क्रांति दल सड़कों पर उतरा। बाजार में जुलूस निकालकर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं से गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र के घेराव में भी बढ़चढ़कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। गुरुवार को उक्रांद के कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार होते हुए गनाई, चांदीखेत तक जुलूस निकाला। सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग की। क्रांतिवीर चौराहे के पास स्थित मैदान में यूकेडी सदस्यता अभियान के तहत हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 25 सालों से भाजपा और कांग्रेस राज्य को गर्त की ओर ले जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.