भदोही, जनवरी 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। स्थाई गौशाला औराई में शुक्रवार को निरीक्षण सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने किया। निरीक्षण में कुल 127 गोवंश संरक्षित करते पाए गए। निरीक्षण को लेकर विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। निरीक्षण में दिलीप कुमार, ग्राम प्रधान एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान सीडीओ निर्देशित किए कि गौशाला में पर्याप्त चारा-पानी समेत अन्य सुविधा उपलब्ध होना चाहिए। मवेशियों को शीत से बचाव के लिए उचित इंतजाम किया जाए। गौशाला में भूसा उपलब्ध पाया गया, जबकि हरे चारे की नियमित एवं पर्याप्त व्यवस्था की जाए। गोवंश के समुचित पोषण, पेयजल, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया। गौशाला परिसर में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने को निर्देशित किए। सीसीटीवी कैमरा लगने से बाह्य क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.