प्रयागराज, मार्च 19 -- प्रयागराज। यूजीसी एक्ट 2026 के स्थगन आदेश पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। इस नए कानून को लागू करने के पक्ष में यूजीसी एक्ट 2026 बचाओ समता आंदोलन के बैनर तले लोगों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट अम्बेडकर चौराहे के पास प्रदर्शन किया। अधिवक्ता धीरेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निर्णय पक्ष में आएगा। संयोजक डॉ. कमल उसरी ने कहा कि हम सभी इस कानून के लागू होने के पक्ष में हैं। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि न्यायालय का फैसला आने के बाद वो तय करेंगे कि आगे क्या किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.