मऊ, जून 16 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन मुहम्मदाबाद गोहना द्वारा ग्रामसभा मझवारा में किए गए धारा 24 के सीमांकन पर वादी मुकदमा के आवेदन पर स्थगन आदेश पारित है। इसके बावजूद राजस्व व पुलिस की टीम ने विगत शनिवार को थाना समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेकर सोमवार को निजी जमीन में बनी बाउंड्रीवाल को बुल्डोजर लगाकर तोड़ दिया। पीड़ित ने नायब तहसीलदार एवं पुलिस टीम पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर व जिलाधिकारी से मिलकर इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कराने की मांग की है। तहसील अंतर्गत ग्रामसभा मझवारा निवासी राजेश शर्मा पुत्र स्व.बसंत शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में बताया है कि ग्रामसभा स्थित गाटा संख्या 465 पर मे...