गोंडा, मई 19 -- रुपईडीह, संवाददाता। अपर आयुक्त के स्थगन आदेश के बाद भी पूरे बादल में मंगलवार को एक व्यक्ति द्वारा जबरन मकान निर्माण करने की शिकायत विकास तिवारी ने डायल 112 व स्थानीय पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस के बाद भी निर्माण कार्य न रुकने का आरोप लगाया। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे बदल के माजरा तिवारी पुरवा के निवासी विकास तिवारी ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि गांव के ही माजरा बादल पुरवा गांव के एक बाग के संपूर्ण गाटा संख्या पर अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा ने बाग में कोई निर्माण कार्य न करने के लिए अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को लेकर दिया आवेदन जिस पर गांव के ही रामशरण मिश्रा के सहयोग से धरनीधर उर्फ मुनन मिश्रा ने अवैध रूप से मकान का निर्माण करने का आरोप लगाते हुए...