कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- पेरई गांव निवासर चुन्नन खां उर्फ मोबीन खां ने बताया कि वर्ष 1987 में उन्होंने करीब दो बिस्वा भूमि का विधिवत बैनामा कराया था। इसी भूमि को लेकर पूर्व में भी विवाद हुआ था। जिस पर न्यायालय ने उनके पक्ष में स्थायी निषेधाज्ञा जारी की थी। इसके बावजूद विपक्षी उस जमीन पर कब्जे की कोशिश कर रहा है। वर्तमान में मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित हुआ था। आरोप है कि 20 जनवरी को विपक्षी अपने समर्थकों के साथ घर में घुसकर गाली देते हुए मारपीट की और खाली जमीन पर निर्माण शुरू करा दिया था। पीड़ित ने सोमवार को मामले की शिकायत एसडीएम से करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.