स्त्री रोग विभाग को मिली दस नर्सें, जल्दी ही मिलेगी प्रसव सुविधा
गोंडा, मई 16 -- गोण्डा, संवाददाता। स्वशासी मेडिकल कॉलेज में लंबे इंतजार के बाद अब प्रसव सेवाएं शुरू होने की उम्मीद जगी है। स्त्री रोग विभाग को दस स्टाफ नर्सें मिल जाने के बाद प्रसव सेवा शुरू कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। अब तक पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण मेडिकल कॉलेज में प्रसव नहीं कराए जा रहे थे, जिससे गर्भवती महिलाओं को जिला महिला अस्पताल या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता था। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित कोविड अस्पताल के भूतल पर प्रसव कक्ष और अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर लगभग तैयार कर लिया गया है। यहां सामान्य प्रसव के साथ-साथ सीजर ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराने की योजना है। यह भी पढ़ें- स्त्री रोग विभाग को मिली दस नर्सें, जल्दी ही शुरू होगी प्रसव सुविधा आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था लगभग पूरी कर ली गई है और नर्सिंग स्टाफ की तैनाती के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.