सिमडेगा, मार्च 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सामटोली भिखारिएट काथलिक महिला संघ का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को काटुकोना पारिस में शुरू हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन वीजी फादर इग्नासियुस टेटे ने दीप प्रज्वलन कर किया। उसके बाद भिखारिएट का झंडा फहराया गया। इसके बाद मिस्सा पूजा हुई। जहाँ उनका सहयोग पल्ली पुरोहित फादर पीटर बारवा,फादर नीलम ने किया। वहीं काटुकोना पारिस के माताओं ने सभी का स्वागत किया। फादर नीलम ने कहा कि महिलाओं का समाज, परिवार और कलीसिया के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। मां जानती है। ईश्वर ने स्त्री को प्रेम, करुणा, त्याग और सेवा का अद्भुत वरदान दिया है। एक महिला अपने परिवार की नींव होती है और समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महिलाएँ एकजुट होकर प्रेम, विश्वास और सेवा के मार्ग पर चलें तो समाज में नई आशा और उजाला फैल...