भभुआ, अप्रैल 6 -- सासाराम सांसद ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में अफसरों को दिया निर्देश बैठक में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का बारी-बारी से की गई गहन समीक्षा भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सासाराम सांसद मनोज कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक हुई। सांसद ने अफसरों को सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को ससमय जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने विभागीय अफसरों से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सदन में सवाल उठाया और संतोष जनक जवाब मांगा। सांसद ने सिविल सर्जन को जिले के सभी अस्पतालों में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति अनिवार्य रूप करने को कहा। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कैमूर के सभी विद...