वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। दशाश्वमेध घाट स्थित सप्तमात्रिका सिद्धपीठ बड़ी शीतला माता माई धाम में पांच दिवसीय संगीत समारोह की पहली निशा में स्तुतियों और स्वर लहरियों से मां शीतला का अर्चन किया गया। मंगलवार को वार्षिक शृंगार, भक्ति संगीत, पूजा और विराट आरती हुई। चतुर्दशी तिथि को गंगाजल, गुलाब जल और पंचामृत से स्नान, चंदन लेपन कर मां शीतला को स्वर्ण मुखौटा और नूतन वस्त्राभूषण से पं. अविनाश पाण्डेय सुट्टु गुरु ने अलंकृत किया। मां शीतला को फल, मिष्ठान, गुलगुला, हलवा, पूड़ी, चना, बताशा, का भोग लगाया गया। शीतला दल, कसेरा समाज, मांझी समाज, स्वर्णकार समाज, व्यापारी समाज और यादव समाज के लोग बधावा शोभायात्रा लेकर पहुंचे। महंत पं. शिवप्रसाद पाण्डेय ने देररात विराट आरती की। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रो. अजीत कुमार शुक्ला, प्रो. प्रदीप क...