लखनऊ, अप्रैल 24 -- स्तन में पड़ने वाली गांठ को नजरअंदाज न करें। खासतौर पर बिना दर्द वाली गांठ को। क्योंकि यह भी कैंसर हो सकता है। लिहाजा डॉक्टर की सलाह लेकर जांच कराएं। यह जानकारी चक गंजरिया स्थिल कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में पब्लिक हेल्थ विभाग की डॉ. अंशु सिंह ने दी। वह शुक्रवार को टुड़ियागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्तन कैंसर जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। डॉ. अंशू ने कहा कि स्तन या बगल में गांठ होना, स्तन के आकार या आकृति में बदलाव, निप्पल से असामान्य स्राव, रक्तस्राव, स्तन की त्वचा में सिकुड़न, लालिमा और निप्पल का अंदर धंसना स्तन कैंसर के संभावित लक्षण हो सकते हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. गीतांजलि सिंह ने कहा कि समय पर पहचान और सही जानकारी से स्तन कैंसर के इलाज के परिणामों में काफी सुधार संभव है। इस मौक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.