हल्द्वानी, मई 9 -- हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्र धौलाखेड़ा में एक दिवसीय स्तन कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर आयोजित किया। प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल के निर्देशन और विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. साधना अवस्थी के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में रेडियोलॉजी, रेडियोथैरेपी विभाग और बाल विकास परियोजना की टीम ने विशेष सहयोग दिया। शिविर में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्थानीय महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षणों, बचाव के उपायों और समय पर जांच के महत्व के बारे बताया। शिविर 40 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। विशेष स्क्रीनिंग के तहत 10 महिलाओं की मैमोग्राफी जांच की गई, जिनमें से 2 महिलाओं में प्रारंभिक लक्षण देखते हुए उन्हें डॉ. स्वामी राम कैंसर संस्थान रेफर किया...