हरदोई, मार्च 23 -- हरदोई। पैथोलॉजी विभाग की ओर से स्तन कैंसर जागरूकता विषय पर निरंतर चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर उपचार के महत्व को रेखांकित करना रहा। इस दौरान विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों, संकाय सदस्यों, जूनियर रेजिडेंट्स और एमबीबीएस छात्रों ने प्रतिभाग किया। विशेषज्ञों ने स्तन कैंसर के कारणों, जांच की विधियों, आधुनिक निदान तकनीकों और उपचार के नवीन तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रारंभिक जांच और समय पर पहचान पर जोर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि समय रहते बीमारी का पता चलने पर इसका सफल उपचार संभव है, जिससे मरीजों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

हिं...