लखनऊ, अप्रैल 2 -- पीजीआई के इंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग ने चैटबॉट और वीडियो से स्तन कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने की पहल शुरू की है। पीजीआई इंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को बताया कि विभाग के डॉक्टर ओपीडी में आने वाले मरीजों को इसके इस्तेमाल बताते हैं। इससे रोगियों की शंकाओं का समाधान और जरूरी सलाह मिल रही है। शुक्रवार से शुरू हो रहे ब्रेस्ट कोर्स कार्यक्रम में देश भर से आ रहे स्तर कैंसर रोग विशेषज्ञ स्तन कैंसर के नवीन उपचार के अनुभव साझा करेंगे। पहले और दूसरे चरण के स्तन कैंसर का 90 फीसदी इलाज कारगरडॉ.गौरव अग्रवाल ने कहा कि स्तन कैंसर के पहले और दूसरे चरण में का 90 फीसदी इलाज कारगार है। एक तिहाई रोगी बीमारी के आखिरी स्टेज में अस्पताल आते हैं। इसमें अब भी काफी सुधार की गुंजाइश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.