स्तनपान शिशु का पहला टीका : डॉ. संदीप कौशिक
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली। विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) के अवसर पर एनडीएमसी पालिका मैटरनिटी हॉस्पिटल ने गर्भवती एवं नवप्रसूता माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ ने परामर्श सत्र और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें जन्म के पहले घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करने तथा पहले छह माह तक केवल मां का दूध पिलाने के महत्व पर विशेष बल दिया गया। हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप कौशिक ने कहा कि स्तनपान शिशु का पहला टीका है और यह मां द्वारा बच्चे को दिया जाने वाला सबसे अनमोल उपहार है। यह शिशु को संपूर्ण पोषण प्रदान करता है, उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है, मस्तिष्क के स्वस्थ विकास में सहायक होता है और मां-शिशु के बीच आजीवन भावनात्मक संबंध को मजबूत करता है। हर मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.