दरभंगा, अगस्त 2 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के शिशु रोग विभाग में शनिवार को विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत हुई। इस मौके पर सुबह चिकित्सक और पीजी छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। शिशु रोग विभाग से चलकर रैली पुराने ओपीडी भवन पहुंची। वहां चिकित्सकों ने प्रसूताओं को अपने नवजात को स्तनपान कराने को प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष डॉ. रिजवान हैदर ने कहा कि मां का पहला दूध नवजात को कई बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। इसे प्रोत्साहित करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर भी स्तनपान कॉर्नर बनाए जा रहे हैं। डॉ. कमरुद्दीन बने डीएमसीएच के नए उपाधीक्षकदरभंगा। सर्जरी विभाग के सह प्राध्यापक डॉ. मो. कमरुद्दीन अंसारी को डीएमसीएच का नया उपाधीक्षक बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मां का दूध होता है नवजात का पहला टीका इस सिलसिले में शनिवार को सरकार की ओर ...