सिमडेगा, अगस्त 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।एसबीएमसी बीरु में प्रत्येक शनिवार की सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक स्ट्रोक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में वरिष्ठ न्युरो सर्जरी सलाहकार डॉ आरएन महापात्रा के द्वारा विशेष परामर्श प्रदान किया जाएगा। शिविर के दौरान ओपीडी परामर्श नि:शुल्क रहेगा। स्ट्रोक से संबंधित मामले में न्युरोसर्जरी, नेत्र रोग, फिजियोथेरेपी, इंटरनेशनल मेडिसीन सहित अन्य विशेषज्ञों से नि:शुल्क रेफरल परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। कहा गया कि मरीजो के लिए सीटी स्केन सेवा नि:शुल्क रहेगी। अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से लाभ उठाने की अपील की है।- यह भी पढ़ें- Gangapar News: बलुहा में आज लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...