लखनऊ, जुलाई 26 -- केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग की ओर से रविवार को स्ट्रोक की रोकथाम, शीघ्र पहचान, आपातकालीन उपचार, पुनर्वास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश वर्मा और न्यूरो सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ. बीके ओझा ने स्ट्रोक के त्वरित उपचार व बेहतर रोगी प्रबंधन की जानकारी साझा की। इस मौके पर डॉ. हरदीप सिंह मल्होत्रा,डॉ. सौरभ कुमार,डॉ. अर्जुन बाल केपी समेत विशेषज्ञों ने हाइपरएक्यूट स्ट्रोक प्रबंधन, इंट्रावेनस थ्रोम्बोलाइसिस, मैकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी, कैरोटिड आर्टरी रोग पर व्याख्यान दिए। स्ट्रोक क्विज़ प्रतियोगिता में युवा डॉक्टरों ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...