पूर्णिया, अप्रैल 1 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के किसान अब पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर नवाचार और विविध फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में जलालगढ़ प्रखंड के दनसार पंचायत निवासी किसान जितेंद्र कुशवाहा अपनी मेहनत और प्रयोगधर्मिता से जिले का मान बढ़ा रहे हैं। वे आयुर्वेदिक औषधीय पौधों के साथ-साथ स्ट्रॉबेरी की खेती कर क्षेत्र में नई पहचान बना चुके हैं। उनकी यह पहल न केवल अन्य किसानों को प्रेरित कर रही है, बल्कि यह भी साबित कर रही है कि सही जानकारी, मेहनत और नवाचार के जरिए खेती को लाभकारी और सम्मानजनक व्यवसाय बनाया जा सकता है। जितेंद्र कुशवाहा कि वर्ष 2008 में भागलपुर कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आयोजित कृषि मेले के दौरान उन्हें पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती की जानकारी मिली। वहीं से प्रेरित होकर उन्होंने इसकी खेती शुरू की। आज वे...