देहरादून, अप्रैल 20 -- मन्नू गंज में स्ट्रे डाग से मारपीट का विरोध करना भारी पड़ गया। कार सवार दबंगों ने चार युवकों पर हमला कर दिया। घायलों में एक आईसीयू में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। पीड़ित पिता की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि मन्नू गंज निवासी दीपक जेटली ने तहरीर दी। बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 11 बजे उनका बेटा हर्ष जेटली अपने दोस्तों के साथ घर के पास बेडमिंटन खेल रहा था। इसी दौरान आजाद राणा, अभिषेक और उनके चार अन्य अज्ञात साथी कार से वहां पहुंचे। आरोप है कि ये युवक चलती गाड़ी से एक कुत्ते को लात मार रहे थे और उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे। हर्ष ने इसका विरोध किया तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने हर्ष और उसके साथियों पर कड़े व अन्य हथियारों से हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.