स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला
बुलंदशहर, मार्च 18 -- चौधरी हरचंद सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट पर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला का शुभारंभ कालेज के निदेशक डा. एनके शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान निदेशक डा. एनके शर्मा ने कहा कि स्ट्रेस युवा और विद्यार्थियों के लिए एक आम मानसिक समस्या है। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वह अपने मस्तिष्क पर अनावश्यक दबाव नहीं डालें। इससे अनेक प्रकार की व्याधि और समस्या उत्पन्न हो जाती है, जो छात्रों के लिए हानिकारक है। वहीं, डा. अश्वनी सिंह ने कहा कि स्ट्रेस के कारण तनाव, चिंता और चिड़चिड़ापन उत्पन्न होता है। इससे सांस फूलना, ध्यान केंद्रित नहीं करना और घबराहट आदि लक्षण दिखाई देते हैं। इससे बचने के लिए छात्रों को सामान्य रूप से योग, मेडिटेशन और व्यायाम आदि करना चाहिए। जिससे तनाव की समस्या उत्पन्न नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.