स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, सुरक्षित बचाए गए 5 भारतीय नाविक
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- मिडिल ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच ओमान के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) में एक और जहाज हमले का शिकार हुआ है। कुवैत के झंडे वाले इस तेल टैंकर पर मिसाइल से हमला किया गया। हालांकि ओमान में स्थित भारतीय दूतावास की तत्परता से जहाज पर सवार सभी पांच भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। ओमान स्थित भारतीय मिशन ने इसकी जानकारी दी है। दूतावास ने स्थानीय अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाकर बचाव अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। जहाज पर मौजूद सभी 5 भारतीय क्रू सदस्यों को सुरक्षित तट पर ले जाया गया है। भारतीय दूतावास ने इस त्वरित सहायता और सहयोग के लिए ओमानी अधिकारियों का विशेष आभार व्यक्त किया है।जहाजों पर बढ़ता खतरा भारतीय मिशन ने घटना के पीछे के कारणों और हमले की परिस्थितियों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.