नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का अंत नजदीक नजर आ रहा है। खबर है कि दोनों मुल्कों के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पहले दौर की बैठक होने जा रही है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हो रहा है, जब ट्रंप ने 2 सप्ताह के लिए सीजफायर का ऐलान कर दिया है। हालांकि, अमेरिका ने साफ किया है कि सीजफायर तब ही शुरू होगा, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुल जाएगा।स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बड़ा अपडेट एक्सियोस से बातचीत में वाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा है कि सीजफायर तब से लागू होगा, जब ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए तैयार हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि ईरान भी युद्ध विराम को लेकर सहमत हो गया है और ईरान पर हमले दो सप्ताह के लिए बंद कर दिए जाएंगे।ईरान भी हो गया तैयार रिपोर्ट के अनुसार, ईरान भी सीजफायर के लिए तैयार हो गया है। ईरान के ...