स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने के लिए 30 से ज्यादा देशों का महाजुटान, किस योजना पर चल रहा काम?
नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- अमेरिका और ईरान के बीच दुनिया के सबसे जरूरी समुद्री मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है। दोनों देश इस रास्ते पर अपना कंट्रोल बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और दो देशों की लड़ाई का खामियाजा पूरी दुनिया को भुगतना पड़ रहा है। होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित होने की वजह से कई देशों में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। ऐसे में इस रास्ते को खुलवाने के लिए अब 30 से ज्यादा देश साथ आए हैं। जानकारी के मुताबिक होर्मुज में जहाजों की आवाजाही दोबारा शुरू कराने के लिए बुधवार से 30 से अधिक देशों के सैन्य योजनाकार यानी मिलिट्री प्लानर्स लंदन में एक अहम बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। यह बैठक ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की अगुवाई में की जा रही है, जिसका उद्देश्य एक ठोस सैन्य रणनीति बनाना है, ताकि हालात सामान्य होने पर समु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.