नई दिल्ली, जून 16 -- फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त हरियाली छाई हुई है। कुछ शेयर तो 14 फीसद तक चढ़ गए। इसकी वजह यह है कि बाजार को उम्मीद बंध गई है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज इस शुक्रवार तक खुल सकता है, जिससे इन कंपनियों को जरूरी कच्चे माल की सप्लाई पर मंडरा रहा संकट कम हो जाएगा।अमेरिका-ईरान के बीच शुरुआती डील से राहत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए एक शुरुआती डील पर दस्तखत हो गए हैं। इस समझौते के तहत अप्रैल में घोषित युद्धविराम को और 60 दिनों के लिए बढ़ा दिया जाएगा और साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी खोल दिया जाएगा। यह फरवरी में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला करने के बाद से प्रभावी रूप से बंद पड़ा था।किन कंपनियों के शेयर चढ़े? फर्टिलाइजर...