नई दिल्ली, मार्च 10 -- ईरान युद्ध और मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कई जहाज फंस गए हैं, जिससे वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति पर गहरा असर पड़ा है। इस संकट के बीच भारत सरकार अपने जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को तैनात करने के विकल्प पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है। हाल के दिनों में व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की संभावित कमी को लेकर उठी चिंताओं के बीच सरकार ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में बताते हुए कहा कि घरेलू आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...ईरान युद्ध के बीच भारत स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में युद्धपोत भेजने पर विचार ईरान के साथ चल...