नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग में परमाणु के बाद शायद सबसे ज्यादा इस्तेमाल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज शब्द का ही हुआ है। 4 मार्च के बाद इस शब्द से भारत समेत दुनिया का लगभग हर व्यक्ति परिचित हो गया होगा। वजह थी कि इस तारीख से ही ईरानी बलों ने इसे बंद करने की घोषणा कर दी थी और 23 मार्च आते-आते इसे पूरी तरह बंद करने की धमकी तक दे डाली थी। यह अहम जलमार्ग बंद हुआ भी, लेकिन फिर खोल दिया गया। दिलचस्प है कि अब इसपर फिर नाकाबंदी की जा रही है। इस बार अमेरिका ने यहां ब्लॉक लगाने का काम किया है। विस्तार से समझते हैं कि परमाणु से शुरू हुआ युद्ध कैसे होर्मुज खुलवाने और बंद कराने की होड़ की ओर मुड़ गया था।पहले समझें क्यों जरूरी है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ईरान और ओमान की सीमा पर बना स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम जलमार्गों में से एक ह...