नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- Strait Of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में जारी तनाव के बीच ईरान ने अब एक और अहम वैश्विक समुद्री मार्ग बाब-अल-मंदेब पर अपना ध्यान केंद्रित करने के संकेत दिए हैं। इस कदम से अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर कालिबाफ के हालिया बयान ने संकेत दिया है कि यह रणनीतिक जलमार्ग अब तनाव का अगला केंद्र बन सकता है। 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इजरायल के हमलों के बाद ईरान और पश्चिमी देशों के बीच टकराव बढ़ गया, जिसके चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से समुद्री यातायात प्रभावित हुआ है। यह मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल आपूर्ति रास्तों में से एक है और इसके बाधित होने से पहले ही वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ चुकी है। अब बाब-अल-मंदेब पर संभावित तनाव से स्थिति और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.