प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज। किसी व्यक्ति का मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड, श्रम कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस भले कितना महत्वपूर्ण हो लेकिन एसआरएन अस्पताल में स्ट्रेचर व व्हीलचेयर लेने के लिए कार्ड जमा करने के बाद उसे वापस लेने नहीं आते। क्योंकि कार्ड वापस तभी मिलता है, जब स्ट्रेचर को स्टैंड पर लाकर जमा करते हैं। लेकिन स्थिति यह है कि इस समय 60 आधार कार्ड, पांच पैन कार्ड, पांच श्रम कार्ड व 20 ड्राइविंग लाइसेंस आदि स्ट्रेचर स्टैंड पर रखे हुए हैं, पर उसे कोई लेने नहीं आया। स्टैंड से स्ट्रेचर को वापस न करने का खामियाजा दूसरे मरीज उठा रहे हैं। स्टैंड के कर्मचारी तीमारदारों से कहते हैं कि इंतजार कीजिए जब कोई स्ट्रेचर वापस करेगा तभी मिल पायेगा। स्ट्रेचर के अभाव में मरीज को लोग दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए लेकर चले जाते हैं। स्टैंड पर जमा आधार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.