गाज़ियाबाद, अगस्त 8 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए गए शिविरों में स्वास्थ्य सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने लगे शिविर का है। शिविर में एक वृद्ध कांवडिए हृदयगति रुकने से मौत हो गई। स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं होने पर गद्दे पर डालकर चार लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लगभग 60 वर्षीय वृद्ध शिविर में रुका हुआ था। यह भी पढ़ें- Hapur News: पिलखुवा के गुमनाम हीरो: दो स्थानों पर आपको मिलेगा गंगा जल अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। यह देख स्ट्रेचर नहीं मिलने पर चार लोगों ने वृद्ध को गद्दे पर लि...