स्ट्रीट वेंडर के लिए एक माह का विशेष अभियान शुरू
सिद्धार्थ, जून 12 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद बांसी में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत एक माह का विशेष अभियान शुरू हुआ है यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के जरिए वेंडर्स को डिजिटल साक्षर बनाने से लेकर ऋण उपलब्ध कराने तक का काम किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि का दायरा बढ़ाने और अंतिम छोर पर खड़े फुटपाथ दुकानदारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नगर पालिका में विशेष अभियान का आगाज किया गया है। यह भी पढ़ें- वेंडर्स को उपलब्ध कराया जा रहा ऋण इसके अंतर्गत नगर पालिका के स्तर पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.