स्ट्रीट वेंडर्स को फुटकर लाइसेंस देने की मांग, मंडी समिति प्रशासन को सौंपा प्रस्ताव
हरिद्वार, अप्रैल 20 -- फुटकर फल-सब्जी विक्रेताओं और स्ट्रीट वेंडर्स को कारोबारी लाइसेंस जारी करने की मांग तेज हो गई है। पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंडी समिति कार्यालय पहुंचकर सचिव लवकेश गिरी से मुलाकात की और शहरी क्षेत्र के लघु व्यापारियों को नियमावली के तहत फुटकर लाइसेंस दिए जाने का प्रस्ताव सौंपा। संजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2014, 2015 और 2016 में मंडी समिति अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने मंडी अधिनियम के तहत फेरी व्यवसायियों को फुटकर लाइसेंस जारी कराए थे। इसका उद्देश्य किसानों की उपज का सही मूल्य दिलाना और आम उपभोक्ताओं को मंडी दरों पर फल, सब्जी और अनाज उपलब्ध कराना था। मंडी समिति के सचिव लवकेश गिरी ने कहा कि उत्तराखंड मंडी परिषद अध्यक्ष के निर्देशन में नियमों के अनुसार फुटकर फल-सब्जी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.