कौशाम्बी, जून 13 -- उत्तर प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान शनिवार को कौशाम्बी दौरे पर रहीं। जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य के नेतृत्व में जनपद के कनवार बॉर्डर एवं सयारा स्थित सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। प्रभारी मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को लेकर बूथ स्तर से तैयारियां शुरू कर दें। इस बार भाजपा पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड मतों से जीतने वाली है। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से लाभान्वित स्ट्रीट वेंडर्स का पुलिस द्वारा आए दिन चालान और उनको चौराहों से भगाए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। यह भी पढ़ें- पशुओं को लावारिस छोड़ने पर देना होगा जुर्म...