बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। करीब एक माह से गैस संकट के चलते सबसे बड़ा असर स्ट्रीट फूड बेंडरों पर पड़ा था। सिलेंडर न मिलने से उनकी रोजी रोटी तक बंद हो गई। अब स्थिति सामान्य हुई तो धीरे-धीरे फास्ट-फूड वेंडरों की दुकानें गुलजार हो रही हैं। पिछले दो तीन दिनों से शाम होते ही सिविल लाइन, महाराणा प्रताप चौक, कालूकुआं, बाबूलाल चौराहा, जामा मस्जिद और अतर्रा चुंगी में मोमोज, फिंगर, बर्गर, समोसा, चाट आदि की दुकानें सज रही हैं। फास्टफूड विक्रेता अजय गुप्ता ने बताया कि व्यवसायिक सिलेंडर अब मिलने लगे हैं। घर में दो कनेक्शन हैं। इसलिए घरेलू सिलेंडर का भी यहां उपयोग कर लेते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.