स्ट्रीट वेंडरों की उपलब्धियों का 30 जून तक मनेगा उत्सव
गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में जून माह को विशेष अभियान के रूप में मनाया जाएगा। 30 जून से नगर निगम समेत सभी नगर निकायों में लोक कल्याण मेला आयोजित कर स्वनिधि महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें स्ट्रीट वेंडरों की उपलब्धियों को बताया जाएगा। परियोजना निदेशक डूडा एवं नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि अभियान के दौरान ऋण वितरण, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा, वित्तीय साक्षरता, कौशल विकास तथा उत्कृष्ट वेंडरों का सम्मान कार्यक्रम होंगे। महिला एवं दिव्यांग वेंडरों को विशेष सम्मान मिलेगा। साथ ही उनके बच्चों को शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यह भी पढ़ें- पीएम स्वनिधि योजना के तहत चलेगा विशेष अभियान इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.