स्ट्रीट लाइट सरचार्ज के प्रस्ताव पर भड़का जनाक्रोश
देहरादून, मई 14 -- नगर निगम की स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल की वसूली आम लोगों से किए जाने के प्रस्ताव का दून में विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को संयुक्त नागरिक संगठन की रेसकोर्स में आयोजित जन संवाद में इसे लेकर चर्चा हुई। जिसमें इसे गलत बताते हुए प्रस्ताव ना लाने की मांग की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, आवासीय कल्याण समितियों और नागरिक प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए कहा कि स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिलों का वर्षों तक भुगतान न होना नगर निगम की वित्तीय और प्रशासनिक विफलता है। वक्ताओं ने कहा कि निगम को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बड़े बकाएदारों से वसूली तेज करनी चाहिए और बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।
बैठक में मुद्दों की चर्चा प्रतिभागियों ने यह भी मुद्दा उठाया कि शहर के कई वार्डों में खराब स्विचों के कारण स्ट्रीट ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.