चतरा, मई 27 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। प्रखंड के नोनगांव में मंगलवार को एचआरडीपी परियोजना अंतर्गत सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। यह इंस्टॉलेशन एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग तथा सपोर्ट संस्था के तकनीकी सहयोग से किया गया। सोलर स्ट्रीट लाइट का विधिवत उद्घाटन प्रमुख मनीषा कुमारी एवं नोनगांव मुखिया कुमारी संगीता सिन्हा ने फीता काटकर किया। इस उद्घाटन समारोह में परियोजना प्रबंधक कौशिक कुमार ने बताया कि परियोजना मद से चार पंचायत के पंद्रह गाँवो में सोलर स्ट्रीट लाइट उचित स्थान गली-मौहल्ला, सामुदायिक स्थलों को चिन्हित कर अधिष्ठापन किया जा रहा है। सोलर स्ट्रीट लाइट के लगने से रातों में रौशनी की समस्या खत्म हो जाएगी। वहीं प्रखंड प्रमुख मनीषा कुमारी ने कहा कि सपोर्ट संस्था द्वारा सोलर स्ट्रीट लाइट लगाए जाने से क्षेत्र के आमजनों का इसका लाभ मिलेगा। मुखिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.