बेगुसराय, मई 10 -- बीहट, निज संवाददाता। हाईमास्ट तथा स्ट्रीट लइट से बीहट नगर परिषद क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह से जगमग होने लगा है। बाजार से लेकर गली मुहल्ला की रौनक बढ़ गई है। पहले जहां शाम ढलते ही बाजार से लेकर गली-मुहल्ला अंधेरे में डूब जाता था, लोगों को काफी दिक्कत होती थी, वहीं अब देर रात तक बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- भगवानपुर सीएलएफ भवन में प्रकाश की व्यवस्था नहींउपमुख्य पार्षद का प्रयास बीहट नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में हाईमास्ट तथा स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग को लेकर तत्कालीन नगर विकास मंत्री नितिन नवीन से उन्होंने मुलाकात की थी और पांच दिनों के बाद ही मंत्री ने पूरे बिहार के नगर निकायों में हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट लगाने का आदेश जारी कर दिया था। उपमुख्य पार्षद ने...