जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- मानगो में स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अभियान का असर दिखने लगा है। सामाजिक संस्था भी इस मुद्दे को लेकर मुखर होने लगे हैं। सोमवार को मानगो वेलफेयर मिशन ट्रस्ट के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नई लाइटों की खरीदारी की मांग को लेकर मानगो नगर निगम के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान मेयर सुधा गुप्ता के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। बता दें कि आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने 'स्ट्रीट लाइट मरम्मत कराओ' अभियान चलाकर लोगों की समस्याओं को सामने लाया। छह दिन बाद इसका असर सोमवार को देखने को मिला। मेयर को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि लंबे समय से मानगो में नई स्ट्रीट लाइट की खरीदारी नहीं हुई है। करीब चार साल से खरीद नहीं होने के कारण नगर निगम के पास स्ट्रीट लाइट का स्टॉक लगभग समाप्त हो चुका है। वर्तमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.