कौशाम्बी, अप्रैल 6 -- कड़ा विकास खंड की ग्राम पंचायत गनपा में स्ट्रीट लाइट के नाम पर सरकारी धन निकासी कर बिना कार्य कराए गबन का मामला सामने आया है। गांव निवासी सुशील कुमार त्रिपाठी ने डीएम से शिकायत कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता सुशील कुमार त्रिपाठी पुत्र राजभुवन त्रिपाठी निवासी ग्राम गनपा ने डीएम को दिए गए अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत द्वारा 27 मार्च 2026 को स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर 9 लाख 38 हजार 600 रुपये सरकारी खाते से निकाल लिए हैं। जबकि लेकिन गांव में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई। ऐसे में यह मामला सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है। सुशील त्रिपाठी का कहना है कि यदि इतनी बड़ी धनराशि खर्च की गई है तो उसका कोई ठोस कार्य जमीनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.