स्ट्रीट लाइट के टूटे पैनल बॉक्स से हादसे का खतरा
नोएडा, जून 28 -- पड़ताल खुले तारों को ढकने के लिए टेप लगाकर खानापूर्ति की
बारिश के मौसम में करंट उतरने की ज्यादा आशंका ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा की मुख्य सड़कों के किनारे लगी ज्यादातर स्ट्रीट लाइट के पैनल बॉक्स टूटे और खुले पड़े हैं। इन्हें सही करने के बजाय पूर्व में कंपनी द्वारा लगाए गए टेप भी उखड़ चुके हैं। ऐसे में हादसा होने की आशंका बनी रहती है। बारिश के मौसम में करंट उतरने की आशंका ज्यादा रहती है। करंट की चपेट में आने से पूर्व में कई लावारिस पशुओं की मौत हो चुकी है।
टेप लगाकर की गई खानापूर्ति- 'हिंदुस्तान' की टीम ने रविवार को छह से अधिक सड़कों का निरीक्षण किया। आवासीय सेक्टर डेल्टा-1 के गेट नंबर-1 और 2 के पास लगी पांच से अधिक स्ट्रीट लाइट के पैनल बॉक्स टूटे मिले। गेट नंबर-2 के पास लावारिस पशु घूम रहे थे। लेबर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.