गुड़गांव, मार्च 11 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग का असर स्ट्रीट फूड और छोटे रेस्तरां संचालकों पर पड़ रहा है। उन्हें गैस एजेंसियों से व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिल रहा है। व्यावसायिक सिलेंडर के लिए एक हजार से 1200 रुपये अधिक रुपये मांगे जा रहे हैं। इस वजह से इनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है। ओल्ड दिल्ली रोड पर सेक्टर-14 स्थित एचएसवीपी मार्केट में चाय का खोखा चला रही बिहार की रहने वाली मीणा के मुताबिक पहले 1700 रुपये में व्यावसायिक सिलेंडर मिल जाता था। दो दिन पहले उनका सिलेंडर खत्म हो गया। काफी प्रयास करने के बाद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। उनके घर पर एक सिलेंडर भरा हुआ था। फिलहाल वह अपने घर से सिलेंडर लाकर चाय की दुकान चला रही हैं। इस सिलेंडर के खत्म होने के बाद उन्हें रोजी-रोटी का संकट हो जाएगा। ...