रांची, मार्च 11 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम ने शहर में स्ट्रीट डॉग्स की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने और रेबीज जैसी खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए नसबंदी और टीकाकरण अभियान तेज किया है। प्रशासक के निर्देश पर यह अभियान एनजीओ डब्ल्यूवीएस होप एंड एनिमल संस्था की मदद से चलाया जा रहा है। निगम के अनुसार एक जनवरी से 10 मार्च तक अभियान के तहत कुल 439 स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ा गया। इनमें से 306 कुत्तों की नसबंदी की गई। वहीं, कुल 685 कुत्तों का टीकाकरण हो चुका है। स्वास्थ्य शाखा की ओर से तैयार रोस्टर के अनुसार शहर के सभी 53 वार्डों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.